हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र चौहान ने उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपने के लिए पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ,पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला व प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का आभार जताया है और कहा है इस नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से दिन रात एक करके पार्टी की सेवा करूँगा।
गौरतलब हैं कि महेंद्र चौहान पिछले 30 वर्षों से कांग्रेस पार्टी के लॉयल सिपाही की तरह काम कर रहे है महेन्द्र चौहान पूर्व वीरभद्र सिंह सरकार में पर्यटन निगम के निदेशक,पूर्व में कांग्रेस पार्टी से नगर निगम पार्षद, रोहड़ू से बीडीसी सदस्य, रोहड़ू कांग्रेस प्रभारी और पार्टी के अन्य कई दायित्व निभाए है पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के खासमखास रहे है इतना है नही महेन्द्र चौहान शिमला जिला में एक बड़े समाजिक कार्यकर्ता के रूप में भी जाने जाते हैं।
महेन्द्र चौहान का कहना है कि कांग्रेस पार्टी के नए दायित्व को पार्टी के निष्ठावान सिपाही की तरह बखूबी से निभाउंगा।



