मंडी
हिमाचल प्रदेश के मंडी के एक जवान की हरियाणा के पंचकूला में सड़क हादसे में मौत हो गई । हादसे का शिकार आईटीबीपी जवान संजय कुमार सुंदरनगर उपमंडल के गांव भेच्छना का रहने वाला था ।संजय कुमार 25 जुलाई को ड्यूटी के दौरान दुर्घटना के शिकार हो गए थे, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए पंचकूला के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। संजय कुमार 18 मार्च, 1992 को जन्मे थे और साल 2015 में आईटीबीपी में भर्ती हुए थे। फिलहाल उनकी पोस्टिंग चंडीगढ़ स्थित आईटीबीपी सें








