शिमला: राजधानी शिमला के छराबड़ा-कुफरी सड़क मार्ग पर गुरुवार को एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बस में सवार कई यात्रियों के घायल होने की सूचना है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बस शिमला से कुफरी की ओर जा रही थी। इसी दौरान छराबड़ा के पास बस अचानक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल घायलों की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।
पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।



