शिमला 06 जनवरी। हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति द्वारा नशे के खिलाफ जन- जागरूकता के उद्देश्य से तैयार की जा रही वेब सीरीज द व्हाइट ट्रूथ के पोस्टर का शिमला में महापौर सुरेंद्र चौहान द्वारा विधिवत विमोचन किया गया।
महापौर सुरेन्द्र चौहान ने बताया कि ज्ञान विज्ञान समिति द्वारा किया गया यह बेहतरीन प्रयास काबिले तारीफ है तथा समाज में नशामुक्ति की दिशा में बहुत ही कारगर प्रयास रहेगा। महापौर ने बताया कि इस वेब सीरीज को आगामी 25 जनवरी को मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश द्वारा औपचारिक रूप से लॉन्च करवाई जाएगी।
उन्होने हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति की नशे के खिलाफ इस मुहीम की सराहना की और कहा कि “चिट्टा जैसे भयानक नशीले पदार्थों ने युवाओं और समाज को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। ऐसे में इस विषय पर आधारित वेब सीरीज समाज को जागरूक करने में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने समिति द्वारा उठाए गए इस सामाजिक कदम को समय की आवश्यकता बताया।
द व्हाइट टूªथ वेब सीरीज के निदेशक सूर्यांश ने बताया कि यह वेब सीरीज एक सामाजिक अभियान का हिस्सा है जो नशे के दुष्प्रभावों को यथार्थ रूप में प्रस्तुत करेगी और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेगी। समिति का उद्देश्य इस वेब सीरीज के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश फैलाना और नशा मुक्त हिमाचल की दिशा में एक मजबूत पहल करना है।
समिति के राज्य सचिव सत्यवान पुंडीर ने मीडिया और आम जनता से अपील की कि वे इस वेब सीरीज को देखें, साझा करें और अपना अंशदान देकर नशे के खिलाफ इस जन आंदोलन का हिस्सा बनें।