शिमला
हिमाचल के इतिहास में पहली बार राजनितिक दल ने अपने 6 सदस्यों को विधानसभा की सदयस्ता से अयोग्य किया है। लिहाजा, राज्य के 6 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव का मार्ग प्रशस्त हो गया है। वीरवार सुबह विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि व्हिप के उल्लंघन पर 6 विधायकों की सदस्यता रद्द की गई है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आदेश जारी किये गए हैं। बता दे कि हिमाचल के राजनीतिक इतिहास में ऐसा घटनाक्रम पहले नहीं हुआ।
कांग्रेस के पर्यवेक्षक हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा,कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार व पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी शिमला पहुंच गए थे, उन्होंने कांग्रेस के मंत्रियों व विधायकों से अलग-अलग मुलाकात की। 6 बागी विधायकों को सदस्यता रद्द करने को लेकर कांग्रेस एकजुट दिखी,यहां तक की विक्रमादित्य सिंह ने शाम तक इस्तीफे को वापस ले लिया था।