लाहौल -स्पीति
तन्जिन वंगज्ञाल
14 साल पहले किसी ने नहीं सोचा होगा कि मेनतोक स्वयं सहायता समूह आज 14वर्ष बाद भी निरंतर समाज सेवा के कार्य में सक्रिय रहेंगे। देश-प्रदेश के लिए मिसाल कायम बनें स्पीति घाटी के काजा मेनतोक स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष श्रीमती छुकित डोलमा ने बताया कि मेनतोक स्वयं सहायता समूह का विधिवत रजिस्टर चोदह साल पहले हुआ है यह सेल्फ ग्रुप आवारा कुत्तों और पशुओं की सैवा करते आए हैं।यह सेल्फ ग्रुप 2007 से लेकर आज तक हर रविवार को आवारा कुत्तों को खाना खिलाते आए हैं। छुकित डोलमा ने कहा कि CDPO (सीडीपीओ) नोनो सोनम अंगदुई के गाइडलाइंस से मेनतोक सेल्फ ग्रुप बना है और गाइड करते आए हैं। इक्सोफियर के अध्यक्ष इशिका मेडम के सहयोग से मेनतोक सेल्फ ग्रुप चल रहा है। इशिता मेडम हर वर्ष मेनतोक स्वयं सहायता समूह को कुत्तों के लिए रोटी बनाने के लिए आटा मुहिया कराता है।
छुकित डोलमा और पदमा बुटित ने कहा कि काजा प्रशासन के तरफ़ से हर वर्ष गैस सिलेंडर का सहयोग मिलता हैं। इस तरह से मेनतोक सेल्फ ग्रुप आज आवारा जानवरों की देखभाल व हर रविवार को आवारा कुत्तों को खाना खिलाते आए हैं और आगे भी इन बेजुबान जानवरों की सहायता करते रहेंगे।










