शिमला 25 मार्च । डिग्री कॉलेज चायल – कोटी में बुधवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । एस0जे0वी0एन0एल0 के चीफ जनरल मैनेजर बलजीत ने समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की । जबकि सीनियर मैनेजर (एच.आर.) आशीष नेगी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे । कार्यक्रम का आगाज कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना से किया । तदोंपरांत विद्यार्थियों ने हिमाचली गिद्दा, वेस्टर्न डांस, पहाड़ी नाटी आदि प्रस्तुतियां देकर समां बांधा ।
मुख्य अतिथि बलजीत ने अपने संबोधन में समारोह की शुभकामनाएं देते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने और उन गतिविधियों से जुड़ने का संदेश दिया जो उनके स्वयं एवं देश के विकास के लिए हितकारी हो। महाविद्यालय के लिए एवं शिक्षा के प्रोत्साहन हेतु एस. जे. वी. एन. एल. से जितनी सहायता संभव होगी सदैव की जाएगी। इस मौके पर उन्होने अकादमिक, छात्र परिषद्, पत्रिका संपादक, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों आदि में भाग लेने एवं विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए।
इससे पहले प्राचार्य डॉ. दीपशिखा भारद्वाज द्वारा वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई, जिसमें उन्होंने महाविद्यालय द्वारा सत्र 2025-26 के दौरान प्राप्त उपलब्धियों की ओर अतिथियों एवं विद्यार्थियों का ध्यान आकर्षित किया।
कार्यक्रम में पूर्व प्रधान बलदेव पूरी ज, पी.टी.ए. प्रधान रामकृष्ण शर्मा एवं अभिभाव तथा कॉलेज के शिक्षक व गैर शिक्षक वर्ग मौजूद रहे ।
चायल – कोटी कॉलेज में वार्षिक समारोह पर नवाजे मेधावी
Leave a comment
Leave a comment



