प्रदेश में 4 सितम्बर से 9वीं से 12वीं कक्षा के मिड टर्म पेपर शुरू होंगे, जो 14 सितम्बर तक चलेंगे। शिक्षा विभाग ने इसकी डेटशीट जारी कर दी है। पेपर समाप्त होने के बाद विद्याॢथयों को उत्तर-पुस्तिकाएं स्कूलों में जमा करवानी होंगी। विभाग ने इसके लिए विद्याॢथयों को 18 सितम्बर तक का समय दिया है।
18 से 26 सितम्बर तक शिक्षकों को इन पेपरों का रिजल्ट तैयार करना होगा। इसके साथ ही इस बार उक्त कक्षाओं का 30 प्रतिशत सिलेबस कम होगा। पूर्व की भांति इस शैक्षणिक सत्र में भी सरकार ने यह व्यवस्था लागू की है। बीते वर्ष कोरोना काल में प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 30 प्रतिशत सिलेबस कम करने की घोषणा की थी, जिसे इस बार भी लागू किया गया है। विभाग ने फस्र्ट टर्म क ा सिलेबस तैयार कर इसे हर घर पाठशाला पोर्टल पर अपलोड भी किया है। ऐसे में विद्यार्थी उक्त पोर्टल पर सिलेबस के मुताबिक फस्र्ट टर्म के पेपर की तैयारी कर सकते हैं।
सितम्बर में स्कूल बंद रहे तो ऑनलाइन लिए जाएंगे पेपर प्रदेश में यदि स्कूल सितम्बर में भी बंद रहते हैं, तो उक्त कक्षाओं के पेपर ऑनलाइन ही करवाए जाएंगे। इस दौरान 3 घंटे का पेपर लिया जाएगा। ऑनलाइन पेपर करने के बाद विद्यार्थियों क ो उत्तर-पुस्किता की फोटो लेकर व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजनी होगी। इस दौरान शिक्षक गूगल मीट के माध्यम से विद्यार्थियों पर नजर रखेंगे। उनके अभिभावकों को भी पेपर करते समय अपने बच्चों को चैक करना होगा। इस दौरान मल्टीपल च्वाइस व सब्जैक्टिव क्वैश्चन का रेशो 40:60 रहेगा। ऑनलाइन पेपर के दौरान हर दिन प्रश्न पत्र का पासवर्ड अलग रहेगा, जो सुबह पेपर से पहले संबंधित विषय के शिक्षक द्वारा विद्यार्थियों को भेजा जाएगा। इसके बाद ही विद्यार्थी प्रश्न पत्र डाऊनलोड कर सकेंगे।








