नादौन
नादौन विधानसभा क्षेत्र की बसारल पहुंचने पर युवाओं,महिलाओं और स्थानीय लोगों द्वारा हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं टिकट वितरण कमेटी के सदस्य एवं नादौन के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू का भव्य स्वागत किया गया।
विधायक सुक्खू बसारल पंचायत में जनसमस्याएं सुनने पहुंचे थे। इस मौके पर विधायक सुक्खू ने कहा कि मल्टी टास्क वर्कर की भर्ती के परिणामों में हेर फेर कर प्रदेश सरकार ने अपने चहेतों को प्राथमिकता के आधार पर चोर दरवाजे से भर्ती किया है।
इस भर्ती प्रक्रिया में चंद पात्र लोगों को ही रोज़गार मिल पाया है। उन्होंने कहा कि गरीब और कमज़ोर तबके के लोग रोज़गार की उम्मीद को प्रदेश की जयराम सरकार ने चकनाचूर किया है। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार के दौर में मल्टी टास्क वर्कर की भर्ती की बात की जाए या पुलिस भर्ती की बात की जाए या फिर जेएओ आईटी की बात की जाए हर जगह भाजपा की जयराम सरकार ने फर्जीवाड़ा किया है। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार फर्जीवाड़ा करने और पेपर लीक करने में माहिर हो गई है और भ्रष्टाचार में डूबी इस भाजपा सरकार ने बेरोजगारों युवाओं के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने भाजपा को सत्ता से बाहर करने का मन बना लिया है। इस मौके पर उनके साथ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद, बीसीसी के पूर्व चेयरमैन सुनील दत्त, बसारल पंचायत प्रधान रमना देवी,पूर्व बीसीसी मनोहर लाल, पूर्व प्रधान सुभाष चंद, पंचायत कांग्रेस प्रधान सन्नी, पूर्व प्रधान मदन लाल, पूर्व प्रधान रामेश्वरी देवी, अजय डोगरा, प्रकाश चंद,तिलक राज, हरी सिंह,अमर सिंह, सरदारी लाल,प्रताप चौधरी, संजू चौधरी, बॉबी, रजनीश काजल,तारा चंद, राम स्वरुप, राम चंद,शमशेर चंद आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।