प्रदेश में सरसों के तेल के दाम 200 रुपए के पार हो गए हैं। वहीं, रिफाइंड भी महंगा हो गया है। शिमला में सरसों के तेल के दाम 210 से 220 रुपए और रिफाइंड 150 से 210 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। तेल के बढ़ते दामों के साथ-साथ दालों के दाम भी 15 से 20 रुपए तक बढ़ गए हैं। साथ ही आटा और चावल भी दो से पांच रुपए प्रति किलो बढ़ गए हैं। प्रदेश में आए दिन बढ़ रही महंगाई से आम आदमी बेहाल हो गया है। राज्य में जहां पेट्रोल -डीजल के दाम बढ़ रहे हैं, वहीं राशन के दाम बढऩे से आम आदमी की जेब पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। दुकानों पर बड़ी इलायची सहित मसालों के दाम भी 200 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बढ़ गए हैं। लोगों को सब्जी का तड़का लगाना भी महंगा हो गया है।मलका 112 131
सरसों का तेल बीपीएल के 152 एपीएल 157
माह की दाल 120 140 माह के दाम बीपीएल 60 एपीएल 70 आयकरदाता 94
मुंगी धुली 113 132
मूंग दाल बीपीएल 57 एपीएल 67 आयकरदाता 91
मसर साबत 104 125 मलका बीपीएल 72 एपीएल 82 आयकरदाता 106
रोंगी 100 120 रिफाइंड बीपीएल 117 एपीएल 137 आयकरदाता 161
राज माह 174 196 चीनी बीपीएल 13 एपीएल 30 आयकरदाता 39
सफेद चने 110 128
काले चने 80 103
चीनी 40 45








