सोलन
आईईसी विश्वविद्यालय की प्रतिभावान छात्रा नैंसी ठाकुर ने हाल ही में प्रसिद्ध रियलिटी टीवी शो ‘इंडिया टैलेंट फाइट सीजन-5′ में प्रथम रनर-अप का खिताब जीतकर अपने विश्वविद्यालय और पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। नैंसी ने अपनी कड़ी मेहनत, जुनून और शानदार एक्टिंग व डांस परफॉर्मेंस से न केवल अपने माता-पिता का गौरव बढ़ाया, बल्कि अपने गुरुओं का भी मान बढ़ाया है।
नैंसी ठाकुर आईईसी विश्वविद्यालय के फिजियोथेरेपी विभाग की छात्रा हैं और वर्तमान में पंजाब फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिंग व डांस के क्षेत्र में सक्रिय हैं। नैंसी अपने पिता संजीव ठाकुर और माता सोनू देवी के साथ हाउसिंग बोर्ड फेज-3, बद्दी में रहती हैं और पढ़ाई के साथ-साथ अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए बद्दी के “स्वैगर डांस स्टूडियो” में प्रशिक्षण ले रही हैं।
इस सफलता पर नैंसी को बधाई देते हुए विश्वविद्यालय की सीनियर मैनेजमेंट ने बताया कि आईईसी अपने छात्रों के सर्वांगीण विकास पर जोर देता है और इस प्रकार के प्रदर्शन से अन्य छात्रों को भी प्रेरणा लेकर अपने सपने साकार करने की सीख मिलती है।
आपको बता दें कि आईईसी विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश का एक अग्रणी निजी विश्वविद्यालय है, जो उद्योग-आधारित शिक्षा और वैश्विक सफलता के लिए छात्रों को सशक्त बनाता है।







