9जनवरी, शिमला
हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात के बाद अब यातायात के लिए सड़कों को यातायात के लिए सुचारू किया जा रहा है।

वहीं शिमला ज़िले की बात करें तो नारकंडा सड़क को भी यातायात के लिए सुचारू कर दिया गया है जबकि कुफरी फागु सड़क भी आवाजाही के लिए खोल दी गई है लेकिन पर्यटकों की आमद यहां ज़्यादा होने के कारण आपातकाल सेवाओं और लोकल वाहनों को ही अनुमति दी गई है ज़िला प्रशासन की मानें तो स्थिति सामान्य है।








