समाजसेवी एवं रक्तदानी कुल्लू की रहने वाली नीलम ठाकुर को महिला दिवस के खास अवसर पर ग्लोबल स्टार अवार्ड से नवाजा गया है।
नीलम को यह सम्मान ह्यूमन राइट्स इंटरनेशनल फेडरेशन की ओर से 5वें स्थापना दिवस के अवसर पर महिला दिवस से ठीक दो दिन पहले दिया गया है। सोमवार को करनाल में एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें यह सम्मान बतौर मुख्यातिथि पहुंचे बालीवुड अभिनेता अरबाज खान के हाथों मिला है। बता दें कि नीलम जरूरतमंदो को अब तक 25 से अधिक बार रक्तदान कर चुकी हैं।








