शिमला 08 अक्तूबर
कसुपंटी युवा मोर्चा मंडल की नई जम्बो कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है । युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रमेश वर्मा ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व से चर्चा करने उपरांत नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है । जिसमें छः उपाध्यक्ष, दो महामंत्री, सात सचिव, 32 कार्यकारिणी सदस्य सहित अन्य पद भरे गए हैं ताकि सभी पदाधिकारी फील्ड में जाकर पीएम नरेन्द्र मोदी की कल्याणकारी नीतियों तथा प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नाकामियों बारे लोगों को जानकारी उपलब्ध करवा सके ।
मंडल अध्यक्ष द्वारा जारी सूची में कसुंपटी युवा मोर्चा मंडल में उपाध्यक्ष के पद पर सुरेन्द्र चैहान, राहुल वर्मा, विक्रम ठाकुर, महेतंद्र ठाकुर, सन्नी ठाकुर, भीम सिंह वर्मा को उपाध्यक्ष, सुनील शर्मा और विक्रांत ठाकुर को महामंत्री, अशोक ठाकुर को कोषाध्यक्ष और सचिव के पद अरूण शर्मा, अंकेश शर्मा, तरूण वर्मा, भुवनेश कुमार, दीपांशु गौर, सुरेन्द्र ठाकुर, राकेश ठाकुर को बनाया गया है । इसी प्रकार सोमदत्त शर्मा को प्रवक्ता, सचिन वर्मा और आर्यन शर्मा को सह सचिव, सुमित गौतम को कार्यालय सचिव, प्रदीप ठाकुर को मिडिया प्रभारी, गौरव ठाकुर को सह मिडिया प्रभारी, अंकुर जस्वाल को आईटी प्रभारी नियुक्त किया गया है ।
कार्यकारिणी में बासू सूद, अनिल कुमार, अर्जुन, पप्पी ठाकुर, धीरज वर्मा, विनोद कुमार, भूपंेन्द्र , मोहित, हार्दिक गुप्ता, हरि दत्त, विजय शर्मा, संजीव शर्मा, ओम प्रकाश, ज्ञान सिंह, अंकित जगता, हैप्पी ठाकुर, ललित कुमार, कमल कुमार, सुनील ठाकुर, राकेश शर्मा, शुभम वर्मा, विनय शर्मा, गंुलशन कुमार, सचिन कुमार, प्रदीप कुमार, प्रियांशु, प्रदीप ठाकुर, वीरेन्द्र ठाकुर, सचिन ठाकुर, सुधीर शर्मा, हर्ष ठाकुर और सूरज को सदस्य मनोनित किया गया है ।
रमेश वर्मा ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए युवा मोर्चा की नई टीम गठित की गई है ताकि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव की भांति वर्ष 2024 मंे होने वाले लोकसभा चुनाव कसुंपटी निर्वाचन क्षेत्र भाजपा को भारी मतों से लीड मिल सके ।








