विंटर वैकेशन स्कूलों में 12 फरवरी से नया सैशन शुरू हो रहा है, ऐसे में विभाग ने स्कूलों को पढ़ाई को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत स्कूलों को महीने के शुरूआती 15 दिनों में हिंदी, अंग्रेजी तथा गणित विषय पर फोकस करने को कहा गया है। हर दिन शुरू के 2 घंटों में छात्रों को हिंदी, अंग्रेजी तथा गणित विषय की बुनियादी पढ़ाई करवानी होगी। सत्र के पहले ही दिन से स्कूलों को पढ़ाई शुरू करनी होगी। शिक्षकों को भाषा तथा गणित विषय में छात्रों के अधिगम स्तर पिछले शैक्षणिक सत्र की एंडलैस असैसमैंट के आधार पर पहचानने को कहा गया है, साथ ही एंडलाइन के माध्यम से बच्चों की सीखने में आई कमियों को पहचानने और इन्हीं के अनुसार कदम उठाने के भी निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा शिक्षकों को लगातार छात्रों के लर्निंग आऊटकम जांचने होंगे। कमजोर छात्रों को शुरू से ही निदानात्मक शिक्षण करवाने के आदेश दिए गए हैं।






