शिमला 05 अगस्त । राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जनेडघाट में लोकतांत्रिक तरीके से हैड ब्वाय और हैड गर्ल का चुनाव संपन हुआ । जिसमें 12वीं कक्षा के छात्र निखिल को हैड ब्वाय और सविता महिमा को हेड गर्ल चुना गया । जबकि आदिल को वाइस हेड ब्वाय और प्राजक्ता को वाइस हेड गर्ल चुनी गई ।
प्रधानाचार्य डॉ0 सोहन रांटा ने बताया कि निर्वाचन करवाने के लिए पूजा कुमारी का जिम्मा सौंपा गया । जबकि पीठासीन अधिकारी का कार्य राजेन्द्र कुमार तथा बबीता, वंदना चौहान और उमावती को पोलिंग ऑफिसर की जिम्मेवारी सौंपी गई । इसी प्रकार सपना कुमारी को माईक्रो ऑब्जर्वर , पंकज कुमार तिल्टा को मिडिया प्रभारी, जसवीर गिल को सुरक्षा गार्ड और यशवंत सिंह को बीएलओ का कार्य सौंपा गया ।
डॉ0 रांटा ने बताया कि स्कूल में कुल 122 मतदाता है । हेड ब्वाय के लिए तीन उम्मीदवारोें नामांकन पत्र भरा गया था जिसमें निखिल विजयी हुए । जबकि हेड गर्ल के पद के लिए भी तीन छात्राओं ने पर्चा भरा जिसमें सविता महिला विजयी घोषित किया गया । इसी प्रकार वाइस हेड ब्वाय और गर्ल के पद के लिए भी क्रमशः तीन तीन उम्मीदवार मैदान में थे जिनमें आदिल को वाइस हेड ब्वाय और प्राजक्ता को वाइस हेड गर्ल चुना गया । उन्होने बताया कि इस चुनाव करवाने का उददेश्य बच्चों को निर्वाचन की लोकतांत्रित प्रणाली से अवगत करवाना है ताकि निकट भविष्य में होने वाले चुनाव में बच्चें लोगों को मतदान के महत्व बारे जागरूक कर सके ।








