शिमला 11 मार्च । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला में आयोजित विशेष सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस समारोह का आयोजन प्रसिद्ध राष्ट्रीय एकता मंच के सौजन्य से किया गया ।
इस अवसर पर कण्डाघाट से संबध रखने वाली नेहा शर्मा को भी उनके सोशल मीडिया पर संगीत, कुकिंग संबंधित सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि नेहा शर्मा राज ज्योतिषी और 19 राष्ट्रीय स्वर्ण पदकों से सम्मानित पंडित राजीव शर्मा शूर कण्डघाट की पत्नी हैँ । इस समारोह में निशा नेहा शर्मा सहित हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश से आई कई महिलाओं ने भाग लिया और अपने अनुभव साझा किए।
एकता मंच के अध्यक्ष दीप लाल भारद्वाज ने कहा कि राष्ट्रीय एकता मंच हर वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करता है जिससे जहां संबधित महिला का मनोबल बढ़ता है वहीं पर अन्य महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है । कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को प्रोत्साहित करना और उनके योगदान को सम्मान देना था।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध यूट्यूबर मधु ठाकुर, प्रियंजल जैन, रोहित ठाकुर आदि मौजूद रहे । मंच का संचालन रोहित कौशिक और आरती शर्मा के बखूबी निभाया । उन्होने इस दौरान महिलाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर भी चर्चा की गई। इस मौके पर राष्ट्रीय एकता मंच ने निशा व नेहा शर्मा को राष्ट्रीय महिला विंग का उपाध्यक्ष भी मनोनीत किया गया ।








