राजगढ़ 15 मार्च
नेहरू मैदान राजगढ़ में डिग्री काॅलेज राजगढ़ द्वारा वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया । इस मौके पर बच्चों द्वारा सूर्य नमस्कार एवं योगासन का आयोजन किया गया। तदोपरांत मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ सुरेंद्र कुमार गांधी के समक्ष मार्च पास्ट एनसीसी कैडेट द्वारा किया गया ।

इस वार्षिक एथलेटिक मीट में पांच प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। छात्रों की 5000 मीटर दौड़ में नीतीश, सचिन व अनिकेत ने क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किए । इसी प्रकार लंबी कूद प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में शुभम, अभय व रजनीश क्रमश प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे ।ऊंची कूद में अमन, सचिन व निखिल प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पाने में सफल रहे । इसके अतिरिक्त 200 मीटर दौड़ में रजनीश, सोहन सिंह व अभिषेक धीमान प्रथम द्वितीय तृतीय रहे। छात्रा वर्ग में लंबी कूद में भारती, करुणा व नेहा राणा पायदान तक पहुंची। गोला फेंक स्पर्धा में नेहा राणा, शिवानी व महक अव्वल रही । चक्का फेंक में आंचल, अर्पणा व सरिता पायदान तक पहुंचने में कामयाब रही। 100 मीटर दौड़ भारती, नेहा राणा व दिव्या के नाम रही । वही 200 मीटर दौड़ में नेहा राना, करुणा व नीतू सफल रही। शुभम व नेहा राणा महाविद्यालय के ओवरऑल बेस्ट एथलीट चुने गए। मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ सुरेंद्र कुमार गांधी ने प्रथम ओलंपिक खेलों के मोटो तीव्रतर, उच्चतर व अधिक मजबूत से प्रेरणा लेकर छात्रों को दुर्व्यसनों से बचते हुए निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर हिमाचल प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक राजगढ़ शाखा के प्रबंधक हीरा पाल जी की तरफ से भोज की व्यवस्था रही। जिसके लिए महाविद्यालय की तरफ से इनका आभार कार्यक्रम सचिव डॉक्टर शशि किरण ने किया।








