हिमाचल प्रदेश के राशन के डिपुओं में आब डाबर का च्यवनप्राश और टाटा की चाय भी मिलेगी। खाद आपूर्ति निगम की ओर से इन दोनों कंपनियों के साथ एमओयू साइन होने जा रहा है। यह कंपनियां उपभोक्ताओं को बाजार मूल्य की तुलना में 15 से ₹20 तक सस्ता सामान उपलब्ध करवाएगी।डिपुओं में जो समान राशन कार्ड उपभोक्ताओं के अलावा अन्य लोग भी दे सकेंगे। हिमाचल प्रदेश में अभी 19 लाख राशन उपभोक्ता है।
अभी प्रदेश सरकार की ओर से उपभोक्ताओं को चार में से तीन दालें (दाल चना, मलका, माश और मूंग), दो लीटर तेल (रिफाइंड और सरसों), 500 ग्राम प्रति व्यक्ति चीनी और एक किलो नमक सब्सिडी पर दिया जा रहा है। अब बाजार मेें बिकने वाली वस्तुओं को भी उपभोक्ताओं को सस्ते दामों पर उपलब्ध करवाने की तैयारी है। कंपनियों से सीधे सामान की सप्लाई होने से दामों में कमी आएगी। इसमें खाद्य आपूर्ति निगम की 3 से 4 रुपये तक की कमीशन रहेगी। इसका फायदा खाद्य आपूर्ति निगम और उपभोक्ताओं दोनों को होगा। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बताया कि उपभोक्ताओं को बाजार मूल्य की अपेक्षा सस्ता सामान उपलब्ध करवाने के लिए कंपनियों से एमओयू साइन होगा।
हिमाचल के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को अभी डिपो में मार्बल चाय, मसाले उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। लोगों की मांग के चलते अब च्यवनप्राश और टाटा की चाय भी बेचने का फैसला लिया गया है।









