अंक ज्योतिष के माहिर पंडित शशि पाल डोगरा की नई भविष्यबानी कांग्रेस के लिए चिंता का विषय है…हिमाचल प्रदेश का जिला चम्बा जो ऐतिहासिक चौगान के लिए जाना जाता है। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी जी 13 अक्टूबर, 2022 को चम्बा के ऐतिहासिक चौगान मैदान में आ रहे हैं। 1+3=4 अंक राहु का है। राहु एक ऐसा ग्रह है जो तोड़ फोड़ भी करवाता है। Chamba ( 3 + 8 + 1 + 4 + 2 + 1 = 19 = 1 + 9 = 10 = 1 + 0 = 1 अंक जो सूर्य का अंक है। सूर्य यश का कारक, सूर्य सत्ता का कारक है। मोदी जी का 8 अंक बनता है। Chamba का 1 अंक दोनों ही अंक शत्रु अंक है। ऐसा लगता है की मोदी जी का अंक जो शनि का अंक है कोई बड़ी तोड़ फोड़ करवाएगा। चम्बा से ही एक इतिहास लिखने की कोशिश होगी। कांग्रेस पार्टी में जहां कोई बड़ा झटका लग सकता है, वहीं भाजपा को भी बड़ा सबक देने की कोशिश होगी।इस दौरे से प्रदेश के बड़े नेताओं की गलतफहमी भी दूर करवा सकते हैं। हिमाचल भाजपा के नेताओं को ज्यादा इतराने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि 8 अंक वाले मोदी जी के सामने किसी की नहीं चलने वाली है। प्रधानमंत्री मोदी की चंबा रैली से कई नेताओं को संकेत दे कर उन के मंसूबों पर पानी फिर सकता है। प्रदेश के कई मंत्रियों व विधायकों को पीना पड़ सकता है सब्र का घूंट। प्रधानमंत्री मोदी जी हिमाचल प्रदेश दौरे के बाद कईयों के अरमानों पर फिर सकता है पानी। बाकी सर्वज्ञ तो ईश्वर हैं. Pandit Shashi Pal Dogra
मोदी का दौरा रहेगा कांग्रेस के लिए राजनितिक झटका :पंडित शशि पाल डोगरा.

Leave a comment
Leave a comment