मेले में निकाला जाएगा लक्की ड्रॉ – प्रथम ईनाम में मिलेगी आल्टो के10 कार
बड़ी माली जीतने वाले को मिलेगा 1.51 लाख का ईनाम-दिनेश जागटा
शिमला 25 सितंबर । आगामी 28 सिंतबर को मनाया जाने वाला उत्तरी भारत का प्रसिद्ध छींज मेला तलाई के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है । शताब्दी पूर्ण होेने पर इस मेले का आयोजन इस वर्ष बड़े हर्षोंल्लास के साथ मनाया जा रहा है जिसमें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के जाने माने पहलवान अपना दमखम दिखाएंगे । यह जानकारी स्थानीय पंचायत और मेला समिति के प्रधान दिनेश जागटा ने दी है ।
उन्होने बताया कि इस वर्ष बड़ी माली जीतने वाले पहलवान को 1.51 लाख का ईनाम दिया जाएगा । इसके अतिरिक्त इस वर्ष शिमला जिला के युवा पहलवानों के लिए शिमला केसरी अवार्ड रखा गया है जिसमें केवल जिला शिमला के ही पहलवान भाग ले सकेगंे, जिनके लिए पहलवान की अधिकतम आयु सीमा 21 वर्ष रखी गई है । शिमला केसरी अवार्ड जीतने वाले पहलवान को 25 हजार का ईनाम दिया जाएगा ।
प्रधान ने बताया कि समिति द्वारा मेले में लक्की ड्रॉ भी निकाला जाएगा जिसमें प्रथम पुरस्कार के रूप में आल्टो-के10 कार दी जाएगी । जबकि दूसरे पुरस्कार में स्कूटी और तीसरे पुरस्कार में एक वुड कटटर, चौथे पुरस्कार में एंड्रायड मोबाईल फोन के दो ईनाम और पांचवंे पुरस्कार में प्रूनिंग कैंची के पांच पुरस्कार टिकट जीतने वाले व्यक्ति को दिए जाएंगे । उन्होने बताया कि लक्की ड्रॉ कूपन समिति के सदस्यों के पास उपलब्ध है तथा मेले में भी इसके बिक्री स्टॉल लगाए जाएगंे । बड़ी माली होने से पहले रैफल ड्रॉ निकाला जाएगा ।
दिनेश जागटा ने बताया कि मेले का शुंभारंभ माता काली देशू की पारंपरिक पूजा से होगा तत्पश्चात मेला समिति द्वारा अखाड़े का पूजन किया जाएगा । उन्होने बताया कि अतीत से ही तलाई की छींज देखने के लिए लाखों की तादाद में जनसैलाब उमड़ता है।
उन्होने बताया कि प्रदेश के प्रसिद्ध पहलवान एवं समाजसेवी नाहर सिंह चौधरी मेले में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेगें । उन्होने बताया कि बड़ी माली के प्रायोजक अजीत गहलोत आरएसी दिल्ली और हिमाचल केसरी अवार्ड के प्रायोजक हीरा सिंह जगटा होगें ।








