शिमला पुलिस ने विधानसभा परिसर के निकट चौड़ा मैदान में एक व्यक्ति को 56 ग्राम चरस के साथ धर दबोचा। पकड़े गए तस्कर की पहचान चोैपाल निवासी 41 वर्षीय शशी काल्टा के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस का दल चौड़ा मैदान में गश्त कर रहा था। शाम करीब सवा पांच बजे कैनेडी चौक से चौड़ा मैदान की तरफ आ रहा एक राहगीर पुलिस को देखकर घबरा गया और उसने हाथ में पकड़ा कैरी बैग फेंक दिया। पुलिस ने राहगीर की इस हरकत को देखकर उसे पूछताछ के लिए रोका और फेंके गए कैरीबैग की तलाशी ली, तो इसमें 56 ग्राम चरस बरामद हुई। एसपी मोहित चावला ने पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी के विरूद्ध बालूगंज थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।







