नशे के कारोबारियों के खिलाफ हिमाचल पुलिस सख्त दिखाई दे रही है। आज शिमला पुलिस ने 6.855 किलो अफीम के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया ।शोघी में पुलिस ने चेकिंग के दौरान यह गिरफ्तारी की गई है। सपी मोहित चावला ने इसकी पुष्टि की है । बता दे हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस छित्तकुल से चंडीगढ़ की तरफ जा रही थी जिसमें पुलिस ने आरोपी से अफीम बरामद की ओर उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस की स्पेशल इंवेस्टीगेशन यूनिट (एसआईयू) टीम ने सुबह चार बजे यह कार्रवाई की है।एचआरटीसी बस से नेपाली मूल के व्यक्ति को नशे की खेप मिली है. आरोपी की पहचान भगत बहादुर के रूप में हुई है. वह मूल रूप से नेपाल का रहने वाला।







