पानी को उबाल कर पिएं तथा घर की टंकियों में ब्लींचिग पाउडर डाले – डॉ0 मनोज
शिमला 17 मार्च । गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा (आईडीसीएफ ) अभियान के तहत सिविल अस्पताल जुन्गा में 05 वर्ष की आयु से कम बच्चों को ओआरएस पैकेट और जिंक की टेबलेट वितरित की गई तथा बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण भी किया गया । शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ0 प्रशांत ने बताया कि विशेषकर 05 वर्ष से कम आयु के बच्चों की देश में दस्त अर्थातं डायरिया से सबसे अधिक मौते होती है जिसे शून्य करने के लिए भारत सरकार व राज्य सरकार के सौजन्य से इस कार्यक्रम को आरंभ किया गया है । उन्होने बताया कि आईडीसीएफ अभियान 16 मार्च को आरंभ हो चुका है जोकि आगामी 30 मार्च तक पूरे देश में चलेगा । इस मौके पर बच्चों के जुड़ी विभिन्न बीमारियों से बचाव बारे भी जानकारी दी जाएगी ।
सिविल अस्पताल जुन्गा के प्रभारी डॉ0 मनोज वर्मा ने लोगों को पानी उबाल कर पीने की सलाह दी है विशेषकर छोटे को उबला हुआ ही पानी पीने को दें चूंकि बच्चों में सर्वाधिक डायरिया व पीलिया होने की संभावना हो जाती है । उन्होने बताया कि घर की पानी की टंकियों में ब्लींचिंग पाउडर समय समय पर अवश्य डालें ताकि जल जनित बीमारियां होने की संभावना न हो । इसके अतिरिक्त अप्रमाणित जल से बनी कूलफी, आईसक्रीम इत्यादि वस्तुएं इस्तेमाल ने करें । डॉ0 मनोज ने बताया कि इस अभियान के तहत आशावर्कज के माध्यम से समूचे जुन्गा तहसील में 05 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों को ओआरएस पैकेट और जिंक की टेबलेट घर घर जाकर निःशुल्क वितरित की जाएगी ।
इस मौके पर दंतं चिकित्सक डॉ0 राजेश औरद नई दिशा केंद्र के कांउसलर प्रवीण कुमार भी मौजूद रहे ।



