मशोबरा ब्लॉक की पीरन पंचायत में भज्जीनाला-ट्रहाई सिंचाई योजना का निर्माण कार्य बीते छः माह से बंद पड़ा हैं जिस बारे ग्रामीणों में सरकार व जल शक्ति विभाग के प्रति आक्रोश है और विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाए गए हैं । बता दें कि बीते वर्ष अक्तूबर 2020 के दौरान ट्रहाई गांव में किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए अनुसूचित जाति उप योजना के तहत 40 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की गई थी । जेएसवी विभाग द्वारा फरवरी 2021 में निर्माण कार्य एवार्ड कर दिया गया था । इस योजना के तहत भज्जीनाला में भंडारण टैंक के अतिरिक्त ट्रहाई गांव तक पांच किलोमीटर लंबी प्रवाह सिंचाई योजना के तहत पाईप लाईन बिछाई जानी थी । टैंडर अवार्ड होने के उपरांत संबधित ठेकेदार द्वारा कुछ हिस्से में थोड़ी बहुत पाईपें बिछा दी गई उसके उपरांत कार्य बंद कर दिया गया जोकि आजतक शुरू नहीं हो पाया है ।
ट्रहाई गांव के प्रगतिशील किसान प्रीतम सिंह ठाकुर, प्रदीप ब्रागटा, मनोहर सिंह ठाकुर, राजेश ठाकुर, सुरेश वर्मा, राजेन्द्र ठाकुर, देवेन्द्र नंबरदार सहित अनेक किसानों ने संयुक्त बयान में बताया कि जेएसवी विभाग की उदासीनता के चलते इस योजना का निर्माण कार्य बीते कई महीनों से अधर में लटका है । इनका कहना है कि विभाग ने निर्माण में हो रही देरी बारे आजतक ठेकेदार की जवाबदेही तय नहीं की गई है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवता पर भी सवाल उठाए है । इनका कहना है कि ठेकेदार द्वारा जो थोड़ा बहुत कार्य किया गया है उसकी गुणवता पर भी सवाल उठाए हैं । बताया कि निर्माण कार्य में हो रही देरी बारे शीघ्र ही मुख्यमंत्री व सिंचाई मंत्री से भेंट की जाएगी ।
प्रीतम ठाकुर ने बताया कि करीब 40 वर्ष पूर्व आईपीएच विभाग द्वारा भज्जीनाला से ट्रहाई के लिए कूहल बनाई गई थी जिससे इस गांव की सैंकड़ों बीघा भूमि में सिंचाई संुविधा मिली थी परंतु पिछले करीब दस वर्षों से यह योजना जीर्णशीर्ण अवस्था में हो गई थी जिस कारण ट्रहाई गांव की सैंकड़ों बीघा भूमि बंजर हो चुकी हैं । इनका कहना है कि बड़े कठिन प्रयासों से सरकार से दस वर्षों के उपरांत सरकार से पैसा मिला है परंतु विभाग की उदासीनता के चलते इस कार्य में विलंब हो रहा है । बताया कि भज्जीनाला में करीब दस इंच पानी हर समय उपलब्ध है जिससे किसानों को प्रचुर मात्रा में सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो सकता है और अब किसान वर्षा पर निर्भर नहीं रहेंगे।
सहायक अभियंता जेएसवी कोटी सब डिवीजन विनोद शर्मा ने बताया कि ठेकेदार के पास लेबर न होने के कारण निर्माण कार्य बंद है और शीघ्र इस बारे कार्यवाही की जाएगी ै।
सिंचाई योजना ट्रहाई का निर्माण कार्य अधर में लटकने से ग्रामीणों में आक्रोश
Leave a comment
Leave a comment








