शिमला, 16 अगस्त। जुन्गा तहसील की ग्राम पंचायत दरभोग पंचायत के पराड़ी गांव में मां- बेटी के नाला में बह जाने से एक बहुत हृदय विदारक हादसा पेश आया है । इस गांव के एक गरीब किसान राम किशन के घर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा है । बता दे कि राम किश्न की पत्नि लीला देवी (40) और बेटी शीलत (10) खेत में लगी गोभी की फसल की रखवाली करने नाले के पार गई थीं। रोज की तरह 14 अगस्त की शाम को घर लौटते समय वह नाले को पार कर घर आ रही थी कि दिन के करीब डेढ बजे अचानक ऊपर से बाढ़ का तेज पानी आ गया और दोनों उफनते पानी में बह गई । जब दोनों मां बेटी घर नहीं लौटी तो सांय करीब साढ़े चार बजे परिवार वालों ने गांव वालों का सहयोग लेकर तलाश शुरू कर दी । खेत से करीब आधा पौना किलोमीटर दूर नीेचे खडड मंें दोनों के शव मिले । मां की पीठ पर बेटी का सिर टिका हुआ था, मानो मौत के बाद भी मां ने अपने आंचल का सहारा नहीं छोड़ा।यह दृश्य देखकर गांव में हर आंख नम हो गई। शीतल छठी कक्षा की छात्रा है ।
पुलिस थाना ढली में इस बारे मामला दर्ज कर लिया है तथा मौके पर दोनों शवों को कब्जे में करके उनका पोस्टमार्टम आईजीएमसी मेे करवा कर परिजनों को सौंप दिए है । जिनका दाहसंस्कार बीते रोज अपने गांव में कर दिया गया है ।
दरभोग पंचायत की प्रधान तनु उर्फ तारा भारद्वाज ने बताया कि इस हृदय विदारक घटना ने समूचे इलाके में मातम छाया हुआ है । इन्होने बताया कि राम किश्न का स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रहता है । खेती-बाड़ी के अलावा उनकी आय का कोई साधन नहीं है। राम किश्न के घर पर केवल दो बेटियां हैं । शीलत सबसे छोटी बेटी थी जो नाले में बह गई थी । प्रधान ने बताया कि प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवार को 20-20 हजार की फौरी राहत प्रदान की है ।
पराड़ी नाला में बहने से मां बेटी की हुई दर्दनाक मौत
Leave a comment
Leave a comment








