सुभाष चंदेल
हिमाचल प्रदेश में आज यानी स्वतंत्रता दिवस के दिन भी मंडी और बिलासपुर जिले में एक बार फिर पाकिस्तानी गुब्बारे पाए गए हैं। वहीं, बिलासपुर के झुंडूत्ता में भी पाकिस्तानी झंडे के साथ पाकिस्तानी गुब्बारे भी मिले हैं।
प्रदेश में लगातार सामने आ रहे इन मामलों के चलते लोगों के बीच दहशत का माहौल है। सामने आ रही जानकारी के अनुसार मंडी जिले के गुब्बारे जोगिंदर नगर उपमंडल की चौंतड़ा पंचायत से पाकिस्तानी गुब्बारे बरामद किए गए हैं। इस गुब्बारों पर पाकिस्तानी झंडा बना हुआ है और उर्दू भाषा में भी कुछ लिखा हुआ है।
इसी तरह बिलासपुर जिला के झंडूत्ता उपमड़ल की पंचायत पपलोआ के गांव गाह में भी एक पाकिस्तानी झंडा मिला है। इस झंडे के साथ 25 से 30 गुब्बारे बंधे हुए मिले हैं। दोनों ही जगहों से गुब्बारे और झंडा बरामद होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन अलर्ट हो गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बता दें कि बीते कल भी मंडी और हमीरपुर जिले से भी इसी तरह की ख़बरें सामने आई थीं।