शिमला ।11 नवम्बर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिब और राज्य बस अड्डा प्राधिकरण के निदेशक बलदेव ठाकुर ने आज जारी प्रेस बयान में बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रमो मे उमड़ रही भारी भीड़ इस बात का प्रमाण है की वर्तमान मे माननीय मुख्यमंत्री जो योजनाए हिमाचल प्रदेश की जनता के उज्ज्वल भविष्य को लेकर धरातल पर ला रहे है उसका हिमाचल की जनता दिल खोल कर समर्थन कर रही है ।
बलदेव ठाकुर ने बताया कि प्रदेश मे विपक्ष इस समय बजाय जनहित के मुद्दों को उठाने के जनता को झूठ परोस कर झूटी वाहवाही लूटने की कोशिश कर रहा है और भाजपा का हर नेता1आज अपने आप को भविष्य का मुख्यमंत्री घोषित करने मे लगा है ।जबकि वर्तमान मे जिस तरह प्रदेश आपदा से झुझा है विपक्ष को वर्तमान सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर केन्द्र सरकार से प्रदेश के लिए विशेष राहत पैकेज की मांग करनी चाहिए थी जबकि विपरीत इसके नेता विपक्ष जयराम2और अन्य भाजपा नेता केंद्र सरकार से हिमाचल को मिलने2वाली राहत राशि पर अड़ंगा फँसाते रहते है ।
बलदेव ठाकुर ने कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री ने मंडी जिले मे आपदा प्रभावितों को लगभग 81.28 करोड़ की राहत राशि वितरित कर जनहितैषी मुख्यमंत्री होने का जो परिचय दिया है ऐसा आजादी के बाद पूरे देश भर मे कोई नेता नही कर पाया है ।क्योंकि विपरीत आर्थिक परिस्थितियों के मुख्यमंत्री सुक्खू ने प्रभावितों गरीबो की मदद का जो बीड़ा उठाया है वो भाजपा को रास नही आ रहा है तभी मंडी के कार्यक्रम मे सिवाय अनिल शर्मा के सभी विधायकों ने आना तक उचित नही समझा जो कि शर्मनाक है ।बलदेव ठाकुर ने कहा कि वर्तमान केन्द्र सरकार को चाहिए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित 15 हजार करोड़ की राशि को जल्द से जल्द प्रदेश को भेजना चाहिए ताकि प्रदेश मे आपदा से टूटी सड़के और अन्य इमारते इतियादी संस्थानो को ठीक किया जा सके ।।






