नालागढ़ सुभाष चंदेल
हिमाचल में कांग्रेस व भाजपा का ओवर कांफिडेंस ही उनको ले डूबेगा तथा कांग्रेस व भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। यह बात आम आदमी पार्टी विस क्षेत्र नालागढ के केंद्रीय संगठन , विस्तारक कमेटी के सदस्य, धर्मपाल चौहान ने अपने विधानसभा के दोरो के दोरान कही।
धर्मपाल चौहान ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस-भाजपा का अब पांच-पांच साल सत्तासीन होने का रिवाज खत्म हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता कांग्रेस-भाजपा को नहीं अपितु रिवाज को बदलेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा राज में महंगाई, बेरोजगारी व भ्र्ष्टाचार चरमसीमा पर है। लेकिन कांग्रेस ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में गैस सिलेंडर 1100 रुपए से उपर पहुंच गया है
, आम आदमी की सब्जी आलू-प्याज के दाम भी आसमान को छू रहे हैं। विभागों में रिक्त पदों को ठेकेदारी प्रथा से भरकर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा-कांग्रेस सगी बहनें हैं जोकि एक-दूसरे के खिलाफ कुछ भी नहीं बोलती हैं। उन्होंने कहा कि विधायकों-मंत्रियों ने अपनी तनख्वाह बढ़ा ली, खुद को पेंशन लगवा ली जबकि कर्मचारियों की पेंशन को बन्द कर दिया गया।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को मॉडल बनाया है
तथा पंजाब को भी मॉडल बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली व पंजाब की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश में भी आप की सरकार बनेगी।








