शिमला
मौसम विभाग ने 25 अगस्त को हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों – कांगड़ा, मंडी, ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इसके अलावा, 26 और 27 अगस्त को शिमला और सिरमौर में भी कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। राज्य में कई जगहों पर हालात अभी भी ठीक नहीं हैं। चंबा और कुल्लू में दो राष्ट्रीय राजमार्गों सहित कुल 482 सड़कें बंद हैं। वहीं, 941 ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली और 95 पेयजल योजनाएं ठप होने से पानी की सप्लाई भी प्रभावित हुई है।








