74 विद्युत ट्राॅस्फार्मरज में से 48 ट्राॅस्फार्मर ठीक कर दिए गए है -जेई
शिमला 24 जनवरी ।
जुन्गा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के कारण विद्युत लाईनें टूट गई है । जिससे करीब सात पंचायतों में बीती रात से ब्लैक आॅउट की स्थिति बन गई है । हालांकि विद्युत बोर्ड के कर्मचारी जान जोखिम में डालकर ठिठुरती ठंड व बर्फबारी मेें बिजली बहाल करने में जुटे है । बिजली आपूर्ति न होने से लोगोें को मोबाईल रिचार्ज करने में दिक्कत पेश आ रही है जिससे संचार सुविधा ठप्प पड़ गई है । इसके अतिरिक्त बिजली न होने से अन्य सभी बिजली उपकरण बंद पड़े हैं ।

बता दें कि जुन्गा विद्युत उप मंडल में स्टाॅफ की कमी से जूझ रहा है । क्षेत्र में स्थापित 128 विद्युत ट्राॅस्फार्मरज का जिम्मा केवल 20 कर्मचारियों के कंधों पर है । इसके बावजूद भी बोर्ड के कर्मचारी विद्युत आपूर्ति सामान्य बनाए रखने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं ।
कनिष्ठ अभियंता विद्युत बोर्ड जुन्गा ओमीचंद शर्मा ने बताया कि भारी बर्फबारी व बारिश के चलते करीब 74 विद्युत ट्राॅस्फार्मर बंद हो गए थे जिनमें से सोमवार सांय तक 48 ट्राॅस्फार्मरज को क्रियाशील बना दिया गया है शेष 26 ट्राॅस्फार्मरज व टूटी लाईनों को जोड़ने का कार्य युद्धस्तर किया जा रहा है ताकि मंगलवार तक सभी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बहाल की जा सके ।
भाजपा जिला सदस्य प्रीतम सिंह ठाकुर, संुरेश वर्मा, राजेश ठाकंुर, प्रदीप ब्रागटा सहित अनेक लोगों ने बताया कि बीते करीब छः वर्षो से पीरन व बलोग पंचायत को शिमला फीडर के साथ जोड़ने के उपंरात बिजली की समस्या पेश आ रही है । हल्की बर्फबारी अथवा हवा चलने से कोटी नीन में विद्युत लाईनें टूट जाती है जिससे काफी क्षेत्रों मे बिजली गुल रहती है । इनका कहना है ं कि करीब 35 वर्ष पूर्व इस क्षेत्र में राजगढ़ फीडर से बिजली की सप्लाई की जाती थी और लोगों को कभी ऐसी परेशानी से कभी नहीं जूझना पड़ता था । पूर्व सरकार के कार्यकाल के दौरान इस क्षेत्र को शिमला फीडर के साथ जोड़ा गया था । पीरन व बलोग पंचायत के लोगों ने सरकार से पुनः राजगढ़ फीडर से जोड़ने की मांग की है ।



