शिमला,23 जनवरी
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने बिलासपुर सदर के पूर्व विधायक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बम्बर ठाकुर पर हुए जानलेवा हमले की कड़ी निंदा करते हुए बिलासपुर जिला प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने को कहा है। उन्होंने कहा है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही की जानी चाहिए।
प्रतिभा सिंह ने जिला पुलिस प्रशासन से इस हमले के दोषियों को जल्द सलाखों के पीछे करने को कहा है। उन्होंने कहा है कि समाज विरोधी तत्वों व हिंसा या उपद्रव फैलाने वालों को किसी भी कीमत पर सहन नही किया जा सकता। उन्होंने इसे तत्वों पर कड़ी नजर रखने को भी कहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से कानून व्यवस्था पर कड़ी नजर रखने को कहा है।