हिमाचल प्रदेश में प्री मानसून की बारिश करीब एक सप्ताह तक जारी रहेगी। बुधवार को प्रदेश के कई जिलों में बादल झमाझम बरसे। आज भी शिमला सहित आसपास भागों में मौसम खराब बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कई भागों में 26 जून तक बारिश का दौर जारी रहेगा। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई। औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा। शिमला में न्यूनतम तापमान 13.6, सुंदरनगर 18.1, भुंतर 16.2, कल्पा 9.4, धर्मशाला 16.8, ऊना 22.0, नाहन 25.0, केलांग 6.3, पालमपुर 15.5, सोलन 16.6, मनाली 11.9, कांगड़ा 18.6, मंडी 20.2, बिलासपुर 22.3, हमीरपुर 22.9, चंबा 20.7, डलहौजी 14.5, जुब्बड़हट्टी 17.4, कुफरी 10.0, कुकुमसेरी 6.1, नारकंडा 10.0, भरमौर 11.5, रिकांगपिओ 12.9, धौलाकुआं 22.5 , बरठीं 22.8, समदो 14.0, कसौली 15.3, पांवटा साहिब 22.0, सराहन 15.5, देहरा गोपीपुर 27.0, ताबो 11.2, मशोबरा 12.6, सैंज 15.1 व बजौरा 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।