शिमला 04 फरवरी । जल शक्ति विभाग कसंुंपटी मंडल -1 शिमला द्वारा अस्थाई तौर पर भरे जा रहे विभिन्न पदों में भाजपा जिला शिमला अध्यक्ष प्रेम ठाकुर ने बेक डोर एंट्री की संभावना जताई है । इनका आरोप है कि इन पदो के आवेदन करने के लिए केवल एक सप्ताह का समय दिया गया है। इनका कहना है कि 27 जनवरी को अधीशासी अभियंता जेएसवी कसुपंटी मंडल द्वारा अधिसूचना पर हस्ताक्षर किए गए है और 08 फरवरी तक आवेदन मांगे गए है । कोई भी सरकारी एजेंसी आवेदन के लिए कम से कम माह का समय देती है । जेएसवी विभाग द्वारा एक सप्ताह का समय देना तर्कसंगत नहीं है जिस पर विभाग को विचार करना चाहिए ।
गौर रहे कि जल शक्ति विभाग मंडल कार्यालय कसुपंटी द्वारा 27 जनवरी को अधिसूचना जारी की गई है जिसमें 07 पद पैरा फिटर, 20 पद पैरा पंप आपरेटर और 29 पद मल्टीपर्पज वर्कर के अस्थाई तौर पर भरे जाने हैं । प्रेम ठाकुर का कहना है कि अधिसूचित पदों बारे विभाग द्वारा कसुपंटी निर्वाचन क्षेत्र में कोई प्रचार प्रसार नहीं किया गया है जिस कारण ग्रामीण परिवेश के असंख्य युवा इन पदो ंके लिए आवेदन करने से वंचित रह जाएंगे ।
इनका आरोप है कि अधिसूचित पदों में एससी, एसटी, ओबीसी, दिव्यांग तथा भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए कोई आरक्षण की व्यवस्था नहीं की गई है जिससे इन वर्ग के युवाओं को लाभ नहंी मिल पाएगा । उन्होने बताया कि जारी अधिसूचना में रखी गई कमियों के चलते इसमें राजनीतिज्ञों की इच्छा से इन पदों को भरे जाने की संभावना है । बताया कि जारी अधिसूचना में चयन के लिए किसी भी प्रकार की अंकतालिका का उल्लेख नहंी किया गया है । मल्टीपर्पज वर्कर के पदों पर छः मास का अनुभव मांगा गया है जोकि शायद किसी भी युवा के पास नहीं होगा जोकि तर्कसंगत नहंीं हैं ।
भाजपा जिला शिमला अध्यक्ष प्रेम ठाकुर ने सरकार से मांग की है कि इन पदो ंको भरने के लिए आवेदन की तिथि को बढ़ाकर कम से कम एक महीना किया जाना चाहिए ताकि ग्रामीण परिवेश के युवा भी आवेदन कर सके । इसके अतिरिक्त अधिसूचित पदों में आरक्षण की व्यवस्था की जाए ताकि हर वर्ग के युवाओं को इसका लाभ मिल सके ।
अधिशासी अभियंता जेएसवी मंडल कसुंपटी बसंत राठौर ने बताया कि युवाओं को आवेदन के लिए उपयंुक्त समय दिया गया है । इसके अतिरिक्त इन पदो ंके भरने के लिए सरकार द्वारा बनाए गए नियमों में आरक्षण का कोई प्रावधान नहीं किया गया है ।
जेएसवी विभाग में पदों को भरने की तिथि को बढ़ाया जाए-प्रेम ठाकुर
Leave a comment
Leave a comment








