तहसील कोटखाई में बुधवार सुबह एक निजी बस सड़क से बाहर की तरफ पलट गई। बस कोटखाई के कलबोग से शिमला की तरफ जा रही थी।
हादसा सुबह करीब 6.30 बजे पेश आया, जिसमे कोई बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह कलबोग से शिमला जा रही एक निजी बस कलबोग से कुछ ही दूरी पर सड़क से बाहर की तरफ पलट गई। हादसे के वक़्त बस में ड्राइवर सहित 7 लोग सवार थे। इनमें 2 व्यक्तियों को हल्की चोटें आने की सूचना है।








