कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने अपने दो दिवसीय दौरे पर हिमाचल पहुंच गई हैं। इस दौरान उन्होंने भुंतर पुल पर उतरकर आपदा से प्रभावित लोगों के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने आपदा क्षेत्र का निरीक्षण भी किया। वहीं इसके बाद वह मनाली के लिए रवाना हो गईं।
प्रदेश सरकार के हेलीकाप्टर में भुंतर पहुंची। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। वहीं, उन्होंने भुंतर पुल पर उतरकर आपदा से प्रभावित लोगों के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने आपदा क्षेत्र का निरीक्षण भी किया।
वहीं, इसके बाद वह भुंतर से सड़क मार्ग से मनाली के लिए रवाना हुई है। वह आलू ग्राउंड में नौ जुलाई को ब्यास नदी में आई बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेंगी। प्रभावितों से बात कर उनका दुख साझा करेंगी। कीरतपुर मनाली फोरलेन को हुए नुकसान का भी निरीक्षण करेंगी।