राजगढ़ 19 अप्रैल । राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देवठी मझ्र्रगांव की 11वीं कक्षा की छात्रा प्रियांशी ने 467/500 अंक प्राप्त करके स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया है । जबकि इसी कक्षा की दिव्यानी ने 459/500 अंक लेकर द्वितीय स्थान पर रही ।
पाठशाला के प्रधानाचार्य आन्नद पठानिया ने मेधावी बच्चों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। प्रियांशी के पिता तपेन्द्र सिंह पच्छाद की विधायक रीना कश्यप के पीएसओ हैं तथा माता एनटीटी अध्यापिका के पद पर कार्यरत है । माता-पिता अपनी बेटी की सफलता पर प्रसन्न है । उन्होने बताया कि उनकी बेटी को बचपन से ही पढ़ाई का बहुत शौक है और छोटी कक्षाओं में भी प्रथम आती रही है ं। प्रियांशी ने बताया कि सिविल सर्विस में जाना उनका प्रमुख उददेश्य है और माता-पिता व गुरूजनों के आर्शिवाद से वह अपने लक्ष्य तक पहूंचने के लिए कड़ी मेहनत करेगी ।








