राजगढ़ 31 मार्च
ऑनलाईन प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देवठी मझगांव की 11वीं कक्षा की छात्रा प्रियांशी ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया । जबकि इसी स्कूल के 9वीं कक्षा के छात्र रित्विक ने दूसरा स्थान पर रहे। प्राथमिक स्तर की प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में इसी स्कूल के छात्र कार्तिक ने भी प्रथम स्थान प्राप्त किया है ।

जिसकी पुष्टि प्रधानाचार्य आन्नद कुमार पठानिया ने की है । उन्होने उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने पर प्रियांशी , रित्विक व कार्तिक को बधाई दी है । इस कार्यक्रम की संयोजिका सुनिता चैंथा ने बताया कि कोरोना काल के दौरान स्कूली जिला स्तर पर बच्चों की हर सप्ताह के शनिवार को आॅन लाईन क्विज प्रतियोगिता करवाई जाती थी जिसमें इस स्कूल के बच्चों ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया था । जिसका परिणाम हाल ही में विभाग द्वारा निकाला गया है । बताया कि इन बच्चों को विभाग द्वारा पुरस्कृत करने के लिए शीघ्र ही जिला अथवा खंड स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा ।
सुनिता ने बताया कि प्रियांशी काफी होनहार बेटी है और अपनी कक्षा में हमेशा अच्छे अंकों से उर्तीण होती है । प्रियांशी ने बताया कि वह सिविस सर्विस में जाना उनका उददेश्य है जिसके लिए अभी से तैयारी करनी आरंभ कर दी है ।








