हिमाचल प्रदेश में बीते कल से बसों का संचालन शुरू कर दिया गिया है। प्रदेश की सड़कों पर कल जहां परिवहन निगम की बसों ने उड़ान भरी, वहीं निजी बसें हड़ताल के चलते अपनी जगह पर जमी रहीं। इस सब के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है कि प्रदेश की जयराम सरकार ने सूबे को निजी बस ऑपरेटर्स को मना लिया है और प्राइवेट बस संचालक बसों का संचालन करने के लिए राजी भी हो गए हैं।
सामने आ रही ताजा अपडेट के अनुसार अब कल यानी बुधवार से हिमाचल प्रदेश के भीतर निजी बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार द्वारा अभी हाल ही में संपन्न हुई कैबिनेट बैठक में 40 करोड़ रूपए के पैकेज का ऐलान करते हुए ट्रांसपोर्ट सेक्टर को राहत दी गई थी।
लेकिन इसके बावजूद भी सूबे के प्राइवेट बस संचालक बसों को चलाने के लिए राजी नहीं हो रहे थे। जिसके बाद अब खबर सामने आ रही है कि सरकार ने इन बस संचालकों की मांग को स्वीकार करते हुए जल्द से जल्द उन्हें पूर करने का आश्वाशन भी दिया है। मंगलवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाकात के बाद निजी बस संचालक संघ ने यह फैसला लिया है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश पराशर ने बयान जारी कर कहा कि 16 जून से सभी निजी बसों का संचालन होगा।






