हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में ब्यास नदी में शुक्रवार को एक राफ्ट पलट गई। हादसे में एक टूरिस्ट की मौत हो गई है, जबकि एक महिला घायल है, जिसे क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार के लिए भर्ती कर दिया गया है। राफ्ट में 7 पर्यटक सवार थे, जो मुंबई के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब मुंबई के पर्यटक राफ्टिंग करते हुए बबेली से बाशिंग के लिए आ रहे थे। बाशिंग के पास छरूडू में पत्थर में फंसने के कारण राफ्ट पलट गई। पलटते ही इसमें बैठे 7 पर्यटक नदी में गिर गए, हालांकि पर्यटकों को नदी से बाहर निकाल लिया गया।








