किन्नौर
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में हल्की बारिश के बाद शनिवार देर शाम टोंगटोंगचे व सेरिंगचे नाले में बाढ़ आ गई. जिसके चलते सांगला घाटी के लोगों को प्रशासन ने नदी नालों समीप आवाजाही से मनाही की है. जिला में शुक्रवार से ही रुक रुक कर बारिश हो रही है जिसके चलते नदी नाले उफान पर है. जिले के संवेदनशील चट्टान बारिश के चलते खिसक जाते है और बरसात के दौरान जिला मे भूस्खलन, नदी नालों में बाढ़, चट्टानों के खिसकने के मामले लगातार सामने आते हैं.
जिले में शनिवार शाम 6 बजे के बाद बारिश को दौर शुरू होते ही नदी नालों मे आवाजे आने लगी. ऐसे में हल्की बारिश के बाद ही अब सांगला के टोंगटोंगचे व सेरिंगचे नाला मे बाढ़ ने अपना रोद्र रूप दिखा दिया है. शुक्रवार शाम भी जिला मे बारिश के चलते मीरु नाला, वीरवार को दोपहर के समय ठंगी नाला मे बाढ़ आने से लाखों का नुकसान हुआ है.







