हमीरपुर
हिमाचल प्रदेश कामगार कर्मचारी कांग्रेस प्रदेश के अध्यक्ष राजीव राणा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से सचिवालय में मुलाकात की। राजीव राणा ने मुख्यमंत्री को फूल का गुलदस्ता देकर उनको बधाई दी। इसी दौरान उन्होंने सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश को उनकी माता और उनकी एक तस्वीर भी भेंट की।

कांग्रेस हमीरपुर के कार्यकर्ता भी इस दौरान वहाँ पर मौजूद थे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के खास माने जाते हैं राजीव राणा।



