हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कामगार यूनियन इंटक प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष व कांग्रेस महासचिव राजीव राणा ने केंद्र सरकार द्वारा संसद में प्रस्तावित बैंकिंग लॉज़ अमेंडमेंट बिल 2021 की कड़ी निंदा की है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की कांग्रेस इस बिल की कड़ी निंदा करती है और इस प्रकार के प्रस्ताव देश में केवल बैंको के निजीकरण को बढ़वा देंगे। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाए की वह सिर्फ पूंजीपतियों को लाभ देने के लिए ऐसे अमेडमेंट बिल ला रही है।
राणा ने कहा की केंद्र सरकार अपने लाभ के लिए सरकारी उपक्रमों को अपने कुछ पूंजीपतियों को बेच रही है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है, कि एक तरफ तो सरकार बड़े पूंजीपतियों के ऋण माफ कर रही है वहीं अब किसानों और छोटे कारोबारियों को कोई भी राहत नही दे रही ।उन्होंने कहा कि बैको में जमा राशि पर ब्याज दरें कम करना भी लोगों के साथ एक तरह का अन्याय है।
राणा ने कहा की कांग्रेस सरकार बैंको की यूनाइटेड फॉर्म ऑफ बैंक यूनियन के साथ खड़ी है और उन्हें इसके विरोध में अपना पूरा जन समर्थन देगी।
राणा ने कहा देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी ने 19 जुलाई 1969 को 14 कमर्शियल बैकों का राष्ट्रीयकरण कर इनको सरकार के अधीन किया था।तबसे आज दिन तक यह बैंक देश की अर्थव्यवस्था में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहें है। कांग्रेस ने अपने शासनकाल के 70 सालों में देश मे जो उपक्रम बनाये आज मोदी एक एक कर उन्हें बेच रहे है, जो की सरासर गलत है।








