शिमला 03 जुलाई । पंचायतीराज शिक्षण संस्थान के्रेगनेनो में रविवार को मशोबरा ब्लाॅक की प्रधान परिषद का गठन किया गया। जिसमें कोटी पंचायत के प्रधान रमेश शर्मा को सर्वसम्मति से प्रधान परिषद के अध्यक्ष चुने गए । रमेश शर्मा ने बताया कि प्रधान परिषद की कार्यकारिणी का गठन शीघ्र कर दिया जाएगा । बता दें कि मशोबरा ब्लाॅक में कुल 30 ग्राम पंचायते हैं जिनकी प्रधान परिषद का चुनाव सर्वसम्मति से संपन हुआ ।
रमेश शर्मा ने बताया कि प्रधान परिषद के माध्यम से पंचायतों की विभिन्न समस्याओं को सरकार के समक्ष रखा जाएगा ताकि पंचायतीराज संगठन और सशक्त बनकर उभर सके । उन्होने बताया कि प्रधान परिषद का उददेश्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का ग्रासरूट पर बेहतरीन ढंग से कार्यान्वित करना है ताकि सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों का लाभ आम आदमी को मिल सके ।



