कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश में लंम्बे समय तक रहें सूखे से हुए किसानों के नुकसान और अब हो रही ओलावृष्टि से नकदी फसलों गेंहू के साथ साथ सेब व अन्य फलों को हो रहें नुकसान का आंकलन करने और किसानों,बागवानों को इसकी भरपाई करने का आग्रह सरकार से किया है।
राठौर ने आज यहां कहा कि शिमला से ऊपरी सेब बाहुल क्षेत्रों में इस ओलावृष्टि से सेब की फसल को व्यापक नुकसान हुआ है।इस समय सेब की फ्लोरनिग हुई थी जो इस ओलावृष्टि नष्ट हो गई है। इस ओलावृष्टि से आने वाली सेब की फसल को भारी नुकसान हुआ है।बागवानों की पूरे साल की आर्थिकी इसी फसल पर निर्भर रहती है।
राठौर ने सरकार से मांग की है कि वह अपने सभी राजस्व अधिकारियों को प्रदेश में सूखे और ओलावृष्टि से हुए इस नुकसान का आंकलन करने के तुरंत निर्देश जारी करें।









