प्रनीता शर्मा
मंडी
हमारी बदलती जीवनशैली और बढ़ते शारीरिक दर्द के बीच अब राहत की एक नई किरण सामने आई है। सुन्दरनगर में नेरचौक के रत्ती क्षेत्र में स्तिथ ग्रामीण बैंक के समीप “आराम (AARAM) पेन रिलीफ एंड रिहैबिलिटेशन फिजियोथेरेपी क्लिनिक” है, जो अपने नाम की तरह ही मरीजों को सुकून और आराम देने का वादा करता है।
इस क्लिनिक का संचालन अनुभवी फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. विवेक चौहान (MPT Ortho, DNYS, COMT, CMMT) द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आजकल कमर दर्द, गर्दन दर्द, जोड़ों की तकलीफ और स्पोर्ट्स इंजरी आम समस्या बन चुकी हैं, जिन्हें सही समय पर फिजियोथेरेपी के जरिए ठीक किया जा सकता है।
“आराम” क्लिनिक की खासियत यह है कि यहां हर मरीज के दर्द को समझकर व्यक्तिगत उपचार योजना तैयार की जाती है। अत्याधुनिक मशीनों और वैज्ञानिक तरीकों से इलाज कर मरीजों को जल्दी राहत देने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
क्लिनिक में कमर व गर्दन दर्द, घुटनों की समस्या, सर्जरी के बाद रिकवरी, न्यूरोलॉजिकल रिहैबिलिटेशन और मसल स्ट्रेंथनिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। साथ ही, मरीजों को सही एक्सरसाइज और जीवनशैली से जुड़ी सलाह भी दी जाती है।
स्थानीय लोगों ने इस नई सुविधा का स्वागत करते हुए कहा कि अब उन्हें छोटे-छोटे दर्द के इलाज के लिए शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। “आराम” क्लिनिक क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगा।
“आराम” – जहां दर्द खत्म, सुकून शुरू :स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ाएं अपना कदम, आज ही करें संपर्क +91 95574 78275



