मंडी, 6 अप्रैल
आगामी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर विकास खंड सदर, जिला मंडी की ग्राम पंचायतों के प्रधान पद का आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया गया है। प्रशासन द्वारा जारी सूची के अनुसार विभिन्न पंचायतों में प्रधान पद को अनारक्षित, महिला तथा अन्य श्रेणियों में विभाजित किया गया है।
जारी रोस्टर के तहत कई पंचायतों में प्रधान पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं, जबकि कुछ पंचायतें अनारक्षित श्रेणी में रखी गई हैं। सूची में कुल 55 पंचायतों को शामिल किया गया है, जिनमें पहले चरण में कुछ पंचायतें ‘अनारक्षित महिला’ श्रेणी में हैं, वहीं अन्य पंचायतों में ‘महिला’ और ‘अनारक्षित’ श्रेणियों का निर्धारण किया गया है।
इस रोस्टर के जारी होने के साथ ही पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। संभावित उम्मीदवारों ने भी अपनी-अपनी पंचायतों में सक्रियता बढ़ा दी है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह रोस्टर नियमानुसार तैयार किया गया है और चुनाव प्रक्रिया इसी के आधार पर आगे बढ़ेगी।



