मंडी राजीव ठाकुर
सदर युवा मोर्चा मण्डी ने ग्राम पंचायत धनियारा के समराहन ग्रामकेन्द्र में 300 से अधिक पौधे लगाए।
प्रदेश युवा मोर्चा सचिव ने जानकारी देते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में भारतीय जनता युवा मोर्चा अमित ठाकुर के नेतृत्व में एक लाख पौधे रोपेगा। इसके अंतर्गत पिछले कल से सदर मण्डल मण्डी युवा मोर्चा ने सताहण ग्राम केन्द्र से पौधे रोपण का कार्यकम शुरू किया है ! पूरे विधानसभा में एक हज़ार पौधे रोपे जाएँगे
वहीं पर सदर मण्डल अध्यक्ष योगेश ठाकुर ने प्रेस को दिए बयान में कहा कि पूरे मण्डल में 31 जुलाई तक दस स्थानो पर तीन हज़ार से ज़्यादा पौधे रोपे जाएँगे यह जानकारी मंडी युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी राजीव ठाकुर ने दी।