कुल्लु पुलिस का लोहड़ी बम्पर धमाका
111 किलो चरस की खेप सहित आरोपी गिरफ्तार
अब तक का सबसे बढ़ा ज़खीरा किया जब्त
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में पुलिस को नशे के खिलाफ चलाए अभियान में एक बहुत बड़ी सफलता हांसिल हुई है। पुलिस ने प्रदेश भर में पकड़ी गई चरस की अब तक की सबसे बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने 111 किलो चरस के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया हुआ है। हिमाचल में चरस की सबसे बड़ी खेप बरामद की है। पिछले लंबे अरसे के बाद पुलिस ने चरस की बड़ी खेप पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।
कुल्लू पुलिस ने काफी समय के बाद चरस के बड़े किले को भेदने का काम किया है। एक क्विंटल 11 किलोग्राम चरस पकड़ कर कुल्लू पुलिस ने पूरे प्रदेश में वाहवाही लूटी है। पुलिस कप्तान गौरव सिंह की टीम को बधाई देने का तांता लग गया है। चुनावों के बीच कुल्लू पुलिस द्वारा पकड़ी गई इस चरस की खेप के बाद चरस माफिया में हड़कंप मच गई है। बताया जा रहा है जिला कुल्लू की बंजार घाटी में यह चरस की खेप कहीं स्टॉक करके रखी गई थी। इसे कहीं बाहर ले जाने की तैयारी थी। लेकिन पुलिस ने खुफिया सूत्रों से जानकारी हासिल करने के बाद चरस के इस अड्डे पर दबिश दी। जिसके बाद पुलिस ने करीब 1 क्विंटल के आसपास चरस बरामद की। इसमें पुलिस ने कुछ लोगों को भी गिरफ्तार किया है।
एसपी कुल्लू ने गौरव सिंह ने कहा कि पकड़ी गई खेप हिमाचल प्रदेश की अब तक की सबसे बड़ी सबसे बड़ी चरस खेप है। आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी गई है।









