जिला शिमला में 15 भाषा अध्यापकों को नौकरी से निकल दिया गया है। इन शिक्षकों चौपाल विधानसभा से 12 शिक्षक व एक अध्यापक मॉडल स्कूल कुपवी का भी शामिल है। दरसल जांच के दौरान सरकार ने पाया कि इन शिक्षकों के पास LT का डिप्लोमा नकली है। वंही हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रांत महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि इन नियुक्तियों से अध्यापकों का मनोबल को तोड़ा गया है।
2006 से यह अध्यापक सरकारी विभाग में सेवाएं दे रहे हैं। डॉ पुंडीर ने कहा कि जिन विद्यालयों में इनकी नियुक्ति हुई है वहाँ का प्रशासन सन्देह के घेरे में आता है। हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रांत महामंत्री डॉ मामराज पुंडीर ने कहा कि नियुक्ति से आज तक विभाग कहाँ सोया था।








